Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से मचा हड़कंप

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से मचा हड़कंप


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर में नगरपरिषद प्रशासन ने अचानक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की, जिससे ठेला चालकों में हड़कंप मच गया। नगरपरिषद के सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश स्वामी, मुन्नालाल मीणा के नेतृत्व में शास्त्री प्याउ से शुरू हुई इस कार्यवाही के तहत आम सड़क पर लगे पाटे, ठेले, तख्ते आदि सामान नगरपरिषद के सफाईकर्मियों ने जप्त कर लिया। दूसरी ओर स्टेशन रोड़ पर जब ठेले हटाये गये, तो लोगों में हड़कंप मच गया। बस स्टेंड पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। कई ठेले, जो आम सड़क पर बंद खड़े थे, उनको नगरपरिषद कर्मचारियों की टीम ने ट्रेक्टर में डाल लिया। वहीं ठेला चालक अपने ठेले वापस लेने के लिए नगरपरिषद के कर्मचारियों से संपर्क करने लगे। दूसरी ओर अनेक दुकानदारों ने टीम को आता देख अपने अतिक्रमण स्वतः ही हटा लिये। पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता भी इस कार्यवाही के दौरान मौजूद रहा। दूसरी ओर अतिक्रमण हट जाने के बाद चौथमल सेठिया विश्रामालय का सौंदर्य नजर आया। बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी भी मौजूद रहीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट