Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मार्केट के बाहर लाठियों से हमले का विडियो वारयल 

मार्केट के बाहर लाठियों से हमले का विडियो वारयल 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ में इन दिनों कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। स्थानीय बस स्टेंड पर स्थित शगुन रिटेल मार्ट पर रात को एक युवक के साथ कुछ युवकों ने बुरी तरह लाठियों से मारपीट की। जिसका विडियो अब शोसल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस को जमील पुत्र मो. सरीफ बिसायती निवासी सम्राट होटल के सामने, सुजानगढ़ ने रिपोर्ट देकर बताया है कि रात को करीब 11 बजे मेरा लड़का जाहिद व आदिल मेडिकल से दवाई लेने बस स्टेंड पर गए थे। जहां पर मेडिकल बंद मिला, तो बस स्टेंड से वापस आते वक्त शगुन मार्केट के बाहर आईसक्रीम खाने लगे। इसी दौरान 6 युवक आये और शकील आदि ने डंडो से जाहिद के साथ मारपीट शुरू कर दी। तब मेरा छोटा लड़का आस-पास के जानकार लोगों को बुलाकर लाया और जाहिद को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मारपीट की इस घटना में जाहिद की दोनों टांगों, सिर व कंधे पर चोट लगी है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि सीढ़ियों पर बैठक युवक पर कुछ लो आकर लाठियों से दड़ादड़ वार करने लगते हैं। सरेआम स्टेशन रोड़ पर हुई इस घटना से लोग अब कमजोर कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करने लगे हैं। पुलिस ने शकील, मोनू, रिजवान आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट