Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सिरसला व गाजसर के ग्रामीणों ने कहा नहीं चाहिए दूधवाखारा उपतहसील, दिया ज्ञापन

सिरसला व गाजसर के ग्रामीणों ने कहा नहीं चाहिए दूधवाखारा उपतहसील, दिया ज्ञापन


चूरू। दूधावाखारा उपतहसील में गांव गाजसर व सिलसला को जोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने कहा नहीं चाहिए दूधवाखारा उपतहसील, चूरू ही हमारे लिए सुविधाजनक है इसीको लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कड़वासर के गांव गाजसर व गांव सिरसला को दुधवाखारा उप तहसील में न रखकर चूरू तहसील में रखने के लिए ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। पूर्व जिला प्रमुख सहारण ने कहा कि इन तीनो गांवों को उप तहसील दुधवाखारा में सम्मिलितत किया गया है जबकि ग्राम गाजसर व सिरसला से दूधवाखारा की दूरी बहुत ज्यादा है। दुधवाखारा उप तहसील में आवागमन का कोई साधन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पडेगा। इसके अलावा गाजसर गांव 50 किलोमीटर के आवागमन में समय व राशि का जनता पर अनावश्यक भार बढ़ेगा। जबकि गाजसर चूरू तहसील से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर है। इन दोनो गांवों में 5 जून को ग्राम सभा के प्रस्ताव संख्या तीन के अनुसार गांवों को चूरु तहसील में ही रखा जाए। दूधवाखारा उप तहसील में सम्मिलित नहीं किया जाए। ताकि इन गांवों के ग्रामीणों को परेषानी का सामना न उठाना पड़े। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़, कड़वासर से रेवंत सिंह, ओमप्रकाश, हरिराम, प्रेम कुमार महला, प्रेमदास, राजकुमार, गाजसर से नरेन्द्र, रामेश्वरलाल, मुखराम, सुरेन्द्र व सतीश, सिरसला से पूर्व सरपंच रणवीर सिंह सहारण, राजु सहारण व करणी सिंह आदि मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट