Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्व. विधायक भंवरलाल शर्मा का सपना हो रहा हैं साकार, राजकीय अस्पताल में पहली बार हुआ नाक का सफल ऑपरेशन, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ पवन शर्मा ने किया सफल ऑपरेशन

स्व. विधायक भंवरलाल शर्मा का सपना हो रहा हैं साकार, राजकीय अस्पताल में पहली बार हुआ नाक का सफल ऑपरेशन, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ पवन शर्मा ने किया सफल ऑपरेशन

सरदारशहर। शहर के राजकीय छोटूलाल सेठिया चिकित्सालय को स्वः विधायक भंवरलाल शर्मा के प्रयासों से 100 बैड का बनाने के बाद से क्षेत्र की जनता को उच्च चिकित्सा लाभ मिलने लगा और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बडे बडे ऑपरेशन कर लोगों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अस्पताल बनने के बाद पहली बार नाक का बडा ऑपरेशन किया गया है। इससे पूर्व नाक, कान व गले के इलाज के लिए रोगियों को बीकानेर, जयपुर जाना पड़ता था। ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ पवन शर्मा ने सोमवार को वार्ड 35 की महिला राशिदा बानो पत्नी रुस्तम खान जो गत एक वर्ष से नाक में हड्डी बढने के कारण श्वांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसका राजकीय अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मुझे यहां आये लगभग 6 महिने हो गये हैं लेकिन अस्पताल में उपकरणों के अभाव में नाक, कान व गले के ऑपरेशन नहीं किये जा रहे थे और रोगियों की परेशानी को देखते हुए अपने पास से दो लाख की राशि से उपकरण खरीद कर लाये हैं और प्रथम बार यहां की इस पीड़ित महिला के नाक का ऑपरेशन किया है। महिला के नाक की एक तरफ हड्डी बढने के कारण एक तरफ से श्वांस लेना पड रहा था और जुखाम लगने पर उसे मुख से श्वांस लेना पडता था। जिससे उसे काफी तकलीफ होती थी। महिला का सफल ऑपरेशन किया गया जिससे अब वो परेशानी नहीं होगी। अस्पताल में कान के पर्दे का ऑपरेशन भी अब जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक अनिल शर्मा से अनुरोध है कि वे सरकार से इस अस्पताल को नाक, कान व गले के ऑपरेशन के लिए उपकरण उपलब्ध करवाने का सहयोग करें। जिससे क्षेत्र के रोगियों को उचित लाभ यहां मिल सके और उन्हें कहीं अन्यत्र नहीं जाना पडे़।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट