Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानी की समस्या के समाधान को  लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, समस्या के समाधान की मांग

पानी की समस्या के समाधान को  लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, समस्या के समाधान की मांग

सरदारशहर। तहसील के गांव खेजड़ा के ग्रामीणों ने सोमवार को पानी की समस्या को लेकर तारानगर सर्किल स्थित आपणी योजना कार्यालय पर प्रदर्शन कर पानी की समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों के सामने अपना आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि चार से पांच परिवारों को लाभ देने के लिए पूरे गांव को परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूर होकर आपणी योजना कार्यालय आना पड़ा है। यदि हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले समय में हम जिला कलेक्टर के आगे धरना देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं कृषि मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर हम यहां आए हैं। मौके पर मौजूद आपणी योजना के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिस पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो जल्द ही हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट