Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजगढ थाना पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप में 19 व्यक्ति गिरफ्तार

राजगढ थाना पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप में 19 व्यक्ति गिरफ्तार


सादुलपुर,। राजगढ थाना पुलिस ने अपराधियो की धरपकड़ के चलते चलाए गये अभियान अन्तर्गत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए रविवार को 19 आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है तथा सभी को कोर्ट में पेश कर पाबन्द किया गया है। राजगढ थाानाधिकारी सुभाष चन्द्र ढील ने बताया कि आईजी बीकानेर रैंज बीकानेर के टास्क आदेशानुसार एसपी चूरू राजेश कुमार मीना, एएसपी राजगढ अशोक बुटोलिया, सीओ राजगढ इस्लाम खान के निर्देशानुसार राजगढ थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा अभियान अन्तर्गत रविवार को संदिग्ध 19 आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही शांति भंग के गिरफ्तार आरोपियों को रविवार शाम को उपखण्ड अधिकारी राजगढ के आवास पर पेश कर 107-16 की कार्यवाही कर पांबन्ध करवाया गया है। डीवाईएसपी इस्लाम खान ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
फोटो-08-09 राजगढ थाना पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप मे गिरफ्तार आरोपीगण

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट