Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे चुनाव- काजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे चुनाव- काजी


चूरू। सर्किट हाउस में राजस्थान कांग्रेस सहप्रभारी काज़ी निजामुदीन का कांग्रेस जनो ने किया स्वागत । ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय सयोंजक तनवीर खान ने अपने साथियों के साथ काज़ी निजामुदीन का स्वागत कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान काज़ी निजामुदीन ने कहा हमें एकजुटता के साथ कर्नाटक की तरह विधानसभा का यह चुनाव लड़ना है । राज्य सरकार की एक से बढ़कर एक बेहतरीन जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार कर चुनाव जीतना है। केंद्र सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करा ना है । यह चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जीता जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ राजेन्द्र मुंड ,वरिष्ठ विधायक तारानगर नरेंद्र बुडानिया, सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनियां, राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज़, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पुसाराम गोदार,प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाज़त खान ,तारानगर प्रधान संजय कस्वा ,पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव जमील चौहान, महिला नेता आशा राठौड़ , राधेश्याम चोटियां ,मुस्ताक खान, डॉ महेश शर्मा , उमाशंकर शर्मा ,सुजानगढ़ सभापति प्रतिनिधि इदरीश गौरी, प्रदीप तोदी, पूर्व अध्यक्ष लालचंद सैनी, ईशराराम डूडी, जंगशेर खान ,आरिफ पीथीसर, विकास मील, हेमंत सिहाग, शीशपाल ढाका, दिनेश स्वामी, विनोद सैनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता बाकोलिया ,पार्षद दीपिका सोनी ज्योति सिह ,दीपिका सेन , मुबारक भाटी व सिराज जोईया सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसजनों ने काजी का स्वागत किया और रखे अपने अपने सुझाव दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट