Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजला शेखावाटी को मिलना चाहिए यमुना पानी सुजला शेखावाटी समिति के सम्मेलन न्यौल बनें जिला संयोजक 

सुजला शेखावाटी को मिलना चाहिए यमुना पानी सुजला शेखावाटी समिति के सम्मेलन न्यौल बनें जिला संयोजक 


चूरू। जिला मुख्यालय पर रतनगढ़ रोड़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सुजला शेखावाटी समिति का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
सुजला शेखावाटी समिति के अध्यक्ष दयाराम महरिया ने जिला सम्मेलन में कहा कि यमुना नदी का जल राजस्थान को मिलना चाहिए। सरकारों के साथ अनेक समझौते समय-समय पर हुए है लेकिन आज भी किसानों के पानी पर ताला लगा हुआ है हमें जल को बचाकर उसका संरक्षण करना होगा तथा सही सदुपयोग करना होगा। अब हमें नहर के जल के लिए हमें गाँव ढाणी तक जाकर अलख जगानी पड़ेगी।
संभाग अध्यक्ष रणवीरसिंह कस्वां ने कहा है कि नहर का पानी शेखावाटी क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
भारतीय किसान यूनियन चुरू के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र में लगातार गिरते हुए जल स्तर के कारण सिंचाई के स्रोत कम होते जा रहे हैं जिससे किसानों के जीवन यापन पर खतरा मंडराया हुआ है। शेखावाटी में नहर लाने के लिए जन आन्दोलन करना पड़ेगा। समय लगेगा लेकिन एक दिन शेखावाटी का किसान समृद्ध होगा।
किसान नेता बलदेव सहारण ने कहा कि हरियाणा सरकार को केंद्र की सरकार दवाब बनाए जिससे शेखावाटी को नहर का जल मिले।
सुजला शेखावाटी समिति के सचिव आशीष तिवाड़ी ने कहा है कि यदि शेखावाटी क्षेत्र में शीघ्र नहर का पानी नहीं आयेगा तो लोगों को सिंचाई के अभाव में पलायन करना पड़ेगा।
जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल के संयोजन में आयोजित सम्मेलन में जिले के उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व किसानों संगठनों ने सर्व सम्मति से निर्विरोध जिला संयोजक पद पर महेन्द्र न्यौल का मनोनयन किया।
सम्मेलन को जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिहाग, शेरखान मलकाण व दलीप सरावग आदि ने संबोधित किया।
सम्मेलन में सोहनलाल फगेड़िया, साँवरमल बुडानिया, हरलाल जाखड़, दिनेश जोशी, हरिराम न्यौल, सरपंच शिशपाल भामू, गंगाराम कडवासरा, भँवरलाल रूयल,आयूष खिचड़, शिशपाल मेघवाल, डेडराज सिहाग,संपतसिह राठौड़, रामेश्वर कस्वाँ, रामकुमार मेघवाल पूर्व सरपंच भँवरलाल खिचड़,शिशपाल स्वामी व रामेश्वर पूनियां सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
संचालन नीरज जांगिड़ ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट