Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आपातकाल को भाजपा नेताओं ने बताया काला अध्याय 

आपातकाल को भाजपा नेताओं ने बताया काला अध्याय 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ की ओर से प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन पाण्ड्या धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चूरू जिला सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि जिस प्रकार से देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल थोपा गया, वो कांग्रेस का जनविरोधी काला चेहरा जनता को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना संतानों वाले लोगों की नसबंदी की गई और सरकार का काला चेहरा उस समय की जनता ने देखा, अनेक आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से जेलों में ठूंसा गया, जो अपने आप में यातनापूर्ण था। कार्यक्रम में प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के बीकानेर संभाग प्रभारी रवि आर्य ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि आज प्रदेश के कोने-कोने तक कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और आपातकाल की सच्चाई को पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश की जनविरोधी सरकार को सता से बाहर किया जा सके। इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, सीताराम प्रजापत, नेता प्रतिपक्ष जय श्री दाधीच, नोरंग सीलू, विष्णु दत्त त्रिवेदी, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल सहित अनेक नेताओं ने विचार प्रकट किए और आपातकाल को देश के इतिहास में काला अध्याय बताया। विधानसभा संयोजक नौरंग सिलू ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, पार्षद रेवंतमल पंवार, पार्षद दीनदयाल पारीक, पंकज घासोलिया, डॉ. शंकर जिलोया, भागीरथ करवा, भगवान स्वरूप शर्मा, गणेश मंडावरिया, श्रीलाल मेघवाल, सरपंच गिरधारी लाल कांटीवाल, सांवरमल अग्रवाल, मनोज भाणेज, भंवरलाल समोता, नरेंद्र सिंह भाटी, रतन सिंह सांडवा, राजकुमार बागड़ा, कुंदनमल पूनिया, महावीर सिंह पार्वतीसर, रामनिवास बुगलिया, महेश जोशी, चंद्रप्रभा सोनी, शर्मिला सोनी, शिवभगवान चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट