Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भादासर ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय में किसानों ने दिया धरना, एईएन नरेंद्र पारीक को हटाने की मांग, मांग नहीं मानी तो बुधवार को बीकानेर रोड़ जाम करेंगे

भादासर ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय में किसानों ने दिया धरना, एईएन नरेंद्र पारीक को हटाने की मांग, मांग नहीं मानी तो बुधवार को बीकानेर रोड़ जाम करेंगे

सरदारशहर। भादासर ग्रामीण डिस्कॉम कार्यालय के आगे मंगलवार को आरएलपी नेता लालचंद मूंड के नेतृत्व में किसानों ने नरेंद्र पारीक पर राजनैतिक पार्टी से जुड़ा होने का आरोप लगाते हुए उसे तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की। इस दौरान आरएलपी नेता मूंड ने कहा कि एईएन नरेंद्र पारीक राजनीति से प्रभावित होकर ग्रामीणों को बेवजह परेशान कर रहे हैं और किसानों से विजिलेंस व संबंधित कार्यों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता चमनलाल ऐरि को ज्ञापन देकर भेदभाव के आरोप लगाते हुए पारीक को तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की। राष्ट्रीय तेजवीर सेना के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि 10 दिन पूर्व भी इस संबंध में ज्ञापन दिया था। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर बुधवार को 11 बजे तक किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो बीकानेर रोड़ को जाम कर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता चमनलाल ऐरी ने कहा कि किसानों की मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है जो भी आदेश प्राप्त होंगे उसके अनुसार किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के प्रयास किए जायेंगे। इस मौके पर मदनलाल ढाका, सांवरमल जाखड़, राकेश चौधरी, मुकेश, किशन, कुंभाराम, शिवरतन, महेंद्र, नोपाराम, किसनाराम, रामचंद्र, नरेश, किशन लांबा सहित अनेकों किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट