Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क के बीचो-बीच हुआ बड़ा खड्डा दे रहा दुर्घटनाओं को निमंत्रण, लोगों ने प्रदर्शन कर मरमत की की मांग

सड़क के बीचो-बीच हुआ बड़ा खड्डा दे रहा दुर्घटनाओं को निमंत्रण, लोगों ने प्रदर्शन कर मरमत की की मांग

सरदारशहर। रीको एरिया में जसनाथजी मंदिर रोड़ पर गिनानी का नाला टूटने से सड़क के बीचो-बीच बड़ा खड्डा हो गया। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तुरंत प्रभाव से इसकी मरम्मत करवाने को लेकर आसपास के दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि पिछले 3 दिनों से गिनाणी का नाला टूटने के कारण सड़क के बीचो-बीच बड़ा खड्डा हो गया है। जिसके बारे में नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवा दिया गया। बावजूद इसके 3 दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उक्त मार्ग कृषि मंडी, थोक सब्जी मंडी व रीको एरिया में जाने के लिए मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से दिनभर हजारों की संख्या में दुपहिया एवं बड़े वाहन गुजरते हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिसके लिए स्थानीय दुकानदारों ने प्रदर्शन कर तुरंत प्रभाव से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि संभावित हादसे से बचा जा सके। इस अवसर पर संजय कुमार, पवन कुमार, विनोद, मनोज, पालाराम नरेश सहित अन्य दुकानदार व मजदूर मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट