Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आवंटित फ्लेट की सौंपी चाबी तो खिल उठे चेहरे

आवंटित फ्लेट की सौंपी चाबी तो खिल उठे चेहरे


चूरू। गहलोत सरकार के पूर्व कार्यकाल में लागू की गई अफोर्डेबेल हाउसिंग पॉलिसी के तहत नगरपरिषद के सहयोग से रामसरा रोड पर बनी पार्थ सिटी में आवंटित फ्लेटधारियों को सभापति पायल सैनी ने मंगलवार को फ्लैट्स की चाबी सौपी। इस मौके पर सभापति ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सपना था कि कम दरों पर लोंगो को आशियाना दिया जाए, लेकिन कुछ समय बाद सरकार बदल गई और इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। हमारी सरकार ने लोगों की इस तकलीफ को समझा और उन्हें उनका आशियाना दिलवा कर उनके सपने पूरे कर रहे है। इसी कड़ी में आज कुछ आवंटियों को फ्लैट्स का कब्जा उन्हें सौपा। सभापति पायल सैनी ने बताया कि पार्थ सिटी के तहत ईडब्ल्यूएस, एमआईजी व एलआईजी तीन श्रेणियों में कुल 352 फ्लेट है। इनमे से करीबन सारे फ्लैट्स बनकर तैयार है, आवंटित फ्लैट्स धारक अपनी बकाया किश्ते जमा करवा कर जल्द से जल्द अपना घर का कब्जा प्राप्त करें। इस मौके पर डॉ. एफएच गौरी, कांग्रेस नेता शिब कुमार शर्मा,फारूक छिपा, मनोज कुमार वर्मा, बंटी शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट