Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर महासंगम में ब्राह्मण अपने अधिकारों को लेकर भरेगा हुंकार

जयपुर महासंगम में ब्राह्मण अपने अधिकारों को लेकर भरेगा हुंकार


सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए चूरू
चूरू। सर्व ब्राह्मण महासभा के 3 सितम्बर को जयपुर में आयोजित महासंगम में ब्राह्मण अपने अधिकारों को लेकर हुंकार भरेगा। मंगलवार को चूरू आए सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने महासंगम की जानकारी देते हुए यह बात कही।
चूरू के परशुराम भवन में मीडिया से चर्चा करने के बाद समाज की बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने ब्राह्मण महासंगम के आयोजन की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए कहा कि महासंगम में राजस्थानभर के लोखों विप्रजन भाग लेंगे। महासंगम में ब्राह्मण समाज को 14 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग सरकार से करेगी। उन्होंने बताया कि ईएसडब्लू प्रमाण पत्र को इतना जटिल बना रखा है कि इसे बनाने में छात्र-छात्राओं को कठिनाई आ रही है। इसका सरलीकरण किए जाने की सरकार से मांग की जाएगी। हर जिला मुख्यालय पर विप्र छात्रावास बने, राजस्थान में परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने के साथ ही हर जिले में संस्कृत शिक्षा के लिए गुरुकुल की स्थापना की सरकार से मांग की जाएगी।
मिश्रा ने कहा विप्र समाज केवल अपनेलिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक समाज के लिए संघर्ष करता है। हम बंधुत्वभाव से हर समाज के साथ खड़े है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में सबका अधिकार है कि वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहे। हम समवेत स्वर में एक मंच से विप्र समाज के लिए आवाज उठाएंगे।
डॉ.महेश शर्मा ने महासंगम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामुहिक जवाबदेही के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक का संचालन कर रहे सरपंच राकेश शर्मा ब्रह्मनगर ने महासंगम में जिले की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा करते हुए जयपुर जाने की योजना बताई। बैठक में ब्राह्मण महासंगम पोस्टर का विमोचन किया गया।
इससे पूर्व सुधाकर सहल, मांगीलाल पाण्डिया, योगेश गौड़, देवकान्त शर्मा, एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा , पार्षद विमल शर्मा, गुरुदास भारती, बाबू पाटिल, राजीव बहड़, डूंगरमल जोशी, रामलाल शर्मा, अग्नि शर्मा, निरंजन , रामलाल शर्मा, चानणमल शर्मा व विकास शर्मा सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट