Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खिंवासर गांव को चूरू तहसील में रखने के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन

खिंवासर गांव को चूरू तहसील में रखने के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन


चूरू। कलेक्ट्रेट में खिंवासर गांव को चूरू तहसील में रखने के लिए पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण के नेतृत्व में गांव वालों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। हरलाल सहारण ने बताया कि खींवासर गांव को नये राजस्व व्यवस्था में दूधवाखारा उप तहसील में सम्मिलित किया जा रहा जो कि न्यायसंगत नहीं है। क्योंकि उप तहसील दूधवाखारा के लिए ग्राम पंचायत खिंवासर के निवासियों के लिए आवागमन की सुलभ व्यवस्था नही है। दूधवाखारा जाने के लिए ग्रामवासियों को चूरू होकर जाना पड़ेगा। जोकि ग्रामवासियों के लिए अनावश्यक खर्चा एंव समय की बर्बादी होगी। ग्राम पंचायत के विकास में बाधा पैदा होगी। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सम्पत सिंह खिंवसर ने बताया कि ज्ञापन देने से पहले 16 जून को ग्राम पंचायत में खिंवासर गांव को उप तहसील दूधवाखारा में न रखकर चूरू तहसील में रखा जाने का निर्णय लिया गया। ताकि गांववालों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़, सरपंच ओंकार मल प्रजापत सहित गांव के दर्जनों लोग मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट