Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया  कार्य का बहिष्कार , गैर बाल्मीकि समाज के कार्यरत सफाई कर्मचारी को सफाई कार्य में लगाने की मांग 

सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया  कार्य का बहिष्कार , गैर बाल्मीकि समाज के कार्यरत सफाई कर्मचारी को सफाई कार्य में लगाने की मांग 

जब तक नहीं होगी मांग पूरी तब तक बहिष्कार रहेगा जारी


राजलदेसर न्यूज़ सर्विस । राजलदेसर नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने आज दूसरे दिन भी कार्य पर रहते हुए कार्य का बहिष्कार कर नगर पालिका परिसर में बैठे रहे । उनका कहना है कि पूर्व में भी अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया था कि सफाईकर्मी भर्ती 2018 में चयनित गैर बाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को अपने मूल पद पर लगाएं लेकिन 1 महीने के करीब बीतने के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है मजबूरन हमें कार्य का बहिष्कार कर नगर पालिका परिसर में बैठना पड़ा । उनका कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम इसी प्रकार अपना कार्य का बहिष्कार कर नगर पालिका परिसर में बैठें रहेंगे । इस मौके पर दिनेश, सुनील, कालूराम, बबलू, मनोज, विद्यादेवी, तारादेवी, शिवप्रसाद, दीपक, इंद्र, संजय, आनंद, बांटी, राजेश, विक्रम, कुंदन, आकाश, नवरत्न सहित अनेकों संख्या में पुरुष व महिलाएं सफाई कर्मी भी उपस्थित रही ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट