Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सादुलपुर गालड़ जनसभा में सांसद राहुल कस्वा पर विधायक कृष्णा पुनिया ने बोला हमला

सादुलपुर गालड़ जनसभा में सांसद राहुल कस्वा पर विधायक कृष्णा पुनिया ने बोला हमला

सादुलपुर विधायक कृष्णा पुनिया ने गाँव गालड में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद राहुल कस्वा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज से पहले सांसद राहुल कस्वा का दादा विधायक रहा, उसका पिता विधायक, उसकी माँ विधायक रही, उसका पिता सांसद ज़िला प्रमुख और प्रधान रहे और राहुल कस्वा ख़ुद लगातार दूसरी बार सांसद हैं आज तक जिस तरह मैं यहाँ गालड़ की धरती पर खड़ी होकर क्षेत्र के करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के बारे में बता रही हूँ ऐसा कोई एक विकास कार्य बता कर दिखाये। साथ ही विधायक पद्मश्री कृष्णा पुनिया ने कहा कि ज़िले के सांसद राहुल कस्वा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने का कारण बताते हैं कि विधायक कृष्णा पुनिया काम नहीं होने देती, पहली बार कि विधायक कृष्णा पुनिया उनको काम करने में अड़चन डालने का ढिंढोरा पीटते हैं ऐसे सांसद को वोट देने का क्या फ़ायदा जो जानता की आवाज़ ही नहीं उठा सके। जनता अब समझदार हो गई हैं क्योंकि हमने विकास कार्यों की कोई कमी नहीं छोडी हैं जिसने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी सहित सभी विकासशील कार्य विधानसभा की जनता को उपलब्ध करवाये। साथ ही विधायक ने कहा कि मेरा सपना हैं कि क्षेत्र में नहर से खेती हो और नहर लेकर आने की बात की। साथ ही विधायक पुनिया ने कहा इस क्षेत्र की मुख्य माँग राजस्थान रोडवेज़ चलाने की थी जिसको हमने अपने अथक परियासों से शुरू करवाई जो गालड़ से चलकर वाया राजगढ़ चूरु होते हुए रतनगढ़ तक जाती हैं। रेजडी गाँव के 8वी के स्कूल को 12 वी में क्रमोन्नत करवाया। रेज़डी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भी शुरू हो चुका हैं जिसका भवन भी बनकर तैयार हो गया। विधायक कृष्णा पूनिया ने अपने संबोधन में 4 साल में जो विकास कार्य करवाए उनके बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, हाँसी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम मलिक, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, वरिष्ठ नेता करतार टाँडी, रामकुमार मुहाल, धर्मवीर सिहाग, रामस्वरूप लाठर, ओमप्रकाश सरपंच प्रतिनिधि, धर्मपाल मेघवाल सरपंच प्रतिनिधि, रामसिंह कस्वा, नंदलाल गौस्वामी, महेंद्र सहारण, सुरेश भाटिया व चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं हज़ारों ग्रामवासी उपस्थित थे। मंच संचालन कृष्ण वर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट