Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षित, सुविकसित, समृद्ध सुजलांचल के लिए सुजला जिला जरूरी

शिक्षित, सुविकसित, समृद्ध सुजलांचल के लिए सुजला जिला जरूरी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। दशकों पुरानी सुजला जिला की मांग को लेकर सुजला महा सत्याग्रह द्वारा गांधी चौक में लगातार 80 दिनों से धरना जारी रहा। सुजला महा सत्याग्रह के संयोजक श्रीराम भामा ने कहा कि सरकार के उदासीन व पक्षपात पूर्ण रवैया के खिलाफ आमजन का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के गांधीवादी जननेता अशोक गहलोत ने अब भी सुजला क्षेत्र के लाखों लोगों के हक-अधिकार की आवाज को संवेदनशीलता से नहीं सुना तो, आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को आधे दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ेगा। सुजला महा सत्याग्रह के सहसंयोजक किशोर दास स्वामी ने बताया कि युवा पीढ़ी को अब एकजुटता के साथ संगठित होकर जिले आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा। शेरसिंह भाटी, गोविंद जोशी, इकबाल खान, इलियास खान, युसूफ गौरी, ओम प्रकाश, विनय प्रजापत, पूसादास स्वामी, दीनदयाल सेन, अमराराम चौधरी, महबूब अली गौरी, मोहित प्रजापत, भंवरलाल गिलान, हाकम अली खान, ठाकुर धनराज सिंह सहित अनेक लोगों ने उपस्थित रहकर सुजला जिला की मांग को लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट