Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फसल बीमा क्लेम को लेकर कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा क्लेम को लेकर कलक्टर को सौंपा ज्ञापन


चूरू। फसल बीमा क्लेम क्रोप कटिंग को लेकर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण के नेतृत्व में लोहसना बड़ा व बास ढाकान आदि गांवों के किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि गत वर्ष 2020-21 का रबी फसल का फसल बीमा क्लेम के समस्त ग्राम पंचायतों को भुगतान किया जा चूका है। परन्तु लोहसना बड़ा गांव पंचायत के किसानों का वित वर्ष 2020-21 का फसल बीमा क्लेम का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। इसलिए वर्ष 2020-21 का रबी फसल बीमा क्लेम का भुगतान किसानों को तुरन्त किया जाये। ज्ञापन में बताया गया कि बास ढाकान गांव में तीन बार आबादी नापी गई। जिनको अलग से पॉईन्ट दिये है। जो लोग आबादी के भीतर थे उनको तो बाहर कर दिया जो इससे पहले गांव की आबादी 1968-69 में चयनित की गई थी। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इस समय के नक्शे से गांव की आबादी फिर से चिन्हित की जाए। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़, सुनील ढाका, महेन्द्र, मनफुल, प्रताप सिंह, विद्याधर, चन्दगीराम, लोहसना बड़ा गांव से सुखदेव ढाका, सुरेश, रोहिताश कुमार, छोटू सिंह व राजुराम आदि सहित दोनों गांवों के किसान मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट