Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजलदेसर कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन भाजपा नेताओं ने मांगे नहीं मानी तो किया जाएगा आंदोलन

राजलदेसर कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन   भाजपा नेताओं ने  मांगे नहीं मानी तो किया जाएगा आंदोलन


राजलदेसर न्यूज सर्विस राजलदेसर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी के नेतृत्व में सोमवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिका में कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी असलम खान को कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य समस्या हाल ही राजा कोठी गैनाणी की खुदाई का कार्य का ठेका तकरीबन 25 लाख रुपए का ठेकेदार को दिया गया जिसमें ट्रॉली के हिसाब से पेमेंट करना था भाजपा नेताओं ने मापदंड के हिसाब से पेमेंट करने को लेकर साथ ही पूरी गैनाणी की खुदाई करने की मांग की इसके अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा ने अवगत कराया कि बारिश से पूर्व गैनाणी में नया पंप लगाया जाए साथ ही नया पंपहाउस बनाया गया है उसमें भी नई मशीन लगाई जाए इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब तक गैनाणी का कार्य पूर्ण ना हो संबंधित ठेकेदार को पेमेंट ना किया जाए अन्यथा नगर पालिका परिषद के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी ने मेहंदीपुर बालाजी मार्ग में नालिया में पड़ी गंदगी को साफ करने की मांग साथ ही कस्बे में विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण कार्य एवं नाली निर्माण कार्य लेवल के अनुसार नहीं होने के कारण मोहल्ले का पानी नालियों में ही जमा रहता है इस अवसर पर भाजपा पार्षद धनपत शर्मा ने भी कस्बे में सफाई व्यवस्था एवं बारिश से पूर्व नालियों की सफाई को लेकर अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया भाजपा नगर महामंत्री मदन दाधीच ने राजा कोठी में बने चेंबर हाउस से गैनाणी तक सड़क दीवार का पुनः निर्माण कराने को लेकर अवगत कराया क्योंकि खुदाई के समय दीवार गेट टूट चुके थे इसके अलावा भाजपा नगर उपाध्यक्ष शंकरलाल खडोलिया ने गैनाणीकी खुदाई के बाद एनएच 11 तक ट्रैक्टर ट्रॉली से बिखरा हुआ कीचड़ को अति शीघ्र उठाने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा अगर समय पर नहीं उठाया गया तो बीमारियां फैलने की आशंका रहती है सभी भाजपा नेताओं की बातों को अधिशासी अधिकारी ने गंभीरता से सुना साथ ही अति शीघ्र सभी कार्य कराने का आश्वासन दिया तथा अधिशासी अधिकारी असलम खान ने बताया गे की खुदाई में मेरे पास अब तक कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट आई है उसमें 15 लाख रुपए की खुदाई हुई है। इस अवसर पर भाजपा नेता परमेश्वर लाल घोड़ेला, इंद्र चंद देवड़ा, पार्षद कुलदीप स्वामी, शीतल प्रकाश ,पार्षद जयचंद लाल महावर, पार्षद राकेश प्रजापत, पार्षद पवन प्रजापत, भाजपा के वरिष्ठ नेता सांवरमल सुथार, पप्पू मारू, भाजपा आईटी सेल संयोजक शिव भगवान सोनी, भाजपा युवा नेता अमित प्रजापत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दीपाराम जाट, मदनलाल मारू, मंगल दास स्वामी, राजेश, पार्षद प्रतिनिधि पेफाराम मेघवाल सहित अनेकों भाजपा नेता उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट