Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

515 दिनों से लगातार जारी है धरना

515 दिनों से लगातार जारी है धरना


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जनहित संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सुजानगढ़/सुजला जिला बनाने को लेकर की पिछले 515 दिनों से सुजानगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार को धरना स्थल पर जनहित संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सुजानगढ़ उपखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसी क्रम में सालासर उप तहसील का भी घेराव किया जाएगा व बीदासर उपखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में धरना स्थल पर एडवोकेट राम कुमार मेघवाल, तेजपाल गोदारा, पार्षद सिराज खान कायमखानी, साबिर अली चौहान, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, मुमताज काजी, कॉमरेड रामनारायण एडवोकेट इमरान खान, गजानंद प्रजापत एडवोकेट गंगाधर मूंड, सवाई सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने जिला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट