Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नायक समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 172 प्रतिभाओं का किया सम्मान

नायक समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 172 प्रतिभाओं का किया सम्मान

सरदारशहर। तहसील के नायक समाज का बाबू शोभाचंद जम्मड़ भवन में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में समाज की 172 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मनफूल नायक गिरदावर की अध्यक्षता में मुख्य अथिति पूर्व रक्षा लेखा महानियंत्रक रिटायर्ड आईएएस राजेंद्र नायक नेकहा कि समाज शिक्षा में बढ़ावा देकर समाज में जागृति लाकर तथा कुरीतियों को त्याग कर समाज को मुख्य धारा मे जोड़ा जाए। जिला अध्यक्ष भंवरलाल मे कहा की समाज आर्थिक रुप से पिछड़ा हुआ है। समाज को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर मुख्य धारा से जोड़ा जाए। सीताराम नायक सुजानगढ़ ने कहा की समाज को मुख्य धार मे लाने के लिए राजनीति क्षेत्र मे आना होगा तथा नायक समाज को भी अपना राजनीतिक अधिकार दिया जाए क्यों की सभी पार्टियां समाज को अनदेखा कर रही है। इसलिए समाज को समय आने पर मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। कृष्णगोपाल नायक ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समाज को सामाजिक स्तर पर व्यवस्था करनी चाहिए। डॉ महेंद्र नायक ने कहा की मेडिकल क्षेत्र में समाज को बढ़ावा देना चाहिए। लाभूराम नायक बैक मैनेजर ने कहा की समाज को छोटे उद्योगों की स्थापना कर रोजगार के अवसर प्रदान करने चाहिए। ब्लड मैन आफ इंडिया अमर सिंह नायक ने 105 बार ब्लड देकर ब्लड देने के लाभ बताए। उप प्रधान रक्षपाल, विनोद कुमार व डूंगरराम नायक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर शारीरिक शिक्षक सुभाष, ओम अठवाल, बुधाराम आसपलसर, हरलाल, ओम रामसीसर, भवरलाल डगला, पूर्णाराम रंगाईसर, नानूराम, धुडाराम, घडसीराम, परमानराम भानीपुरा, जगदीश प्रसाद अध्यापक, मदनलाल, राधेश्याम, विष्णु, विनोद कॉमेडियन, श्योकरण, सवाई सरपंच सांवरमल, राजेंद्र पेंटर, सोनू, कमलेश, उमेद, मानक, रजीराम, काशीराम, शेराराम देगां, गोपीराम सोमनसर, आशाराम चांवरिया, नरेंद्र, खेताराम, सतपाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला संयोजक खींवाराम आसपलसर ने किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट