Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गांधी दर्शन समिति के सदस्यों के साथ एसडीएम ने की बैठक, 22 जून को एसबीडी कॉलेज में लगेगा शिविर, कई मुद्दो को लेकर हुई चर्चा

गांधी दर्शन समिति के सदस्यों के साथ एसडीएम ने की बैठक, 22 जून को एसबीडी कॉलेज में लगेगा शिविर, कई मुद्दो को लेकर हुई चर्चा

सरदारशहर। शहर के एसबीडी कॉलेज में 22 जून को उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर को लेकर शांति अहिंसा प्रकोष्ठ के सदस्यों की बैठक एसडीएम बिजेंद्रसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयोजक मोनिका सैनी व सह संयोजक भरत गौड ने बताया कि एक दिवसीय गैर वासिए शिविर का आयोजन एसबीडी कॉलेज में होगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। एसडीएम बिजेंद्रसिंह ने बताया कि शिविर में गांधी दर्शन के माध्यम से राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सभी अधिकारियों को शिविर को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिविर के लिए ब्लॉक संयोजक से समन्वयक कमेटी बनाने का आदेश दिया गया। कार्यक्रम की गतिविधि पर भी चर्चा की। बैठक में डीएसपी हिमांशु, सीबीईओ अशोक पारीक, विनोद नाई, अशोक पारीक, रोहीताश मीणा, सत्यनारायण शर्मा, भंवरलाल गहलोत, विजयपाल सारण आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट