Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

करंट लगने से किसान की मौत, कृषि कार्य कर रहा था किसान, नैयासर गांव की रोही में हुआ हादसा

करंट लगने से किसान की मौत, कृषि कार्य कर रहा था किसान, नैयासर गांव की रोही में हुआ हादसा


सरदारशहर। भालेरी थाने के गांव नैयासर में सोमवार रात को कृषि कार्य करते वक्त किसान के करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार भामासी चूरू निवासी रामकुमार पुत्र साजनराम जाट ने रिपोर्ट दी कि नैयासर गांव में उसने अपने साले का खेत बंटाई पर ले रखा है। सोमवार रात को वह साले के घर पर था व उसका पुत्र सुभाष खेत में कुएं पर अकेला था। मंगलवार को सुबह वह खेत गया तो उसका लडका सुभाष मृत अवस्था में पडा था। देखने से यह लग रहा था कि उसकी मृत्यु करंट लगने से हुई है। जिनके दाहिने हाथ पर कोहिनी के पास करंट लगने से जला हुआ है। उसने तुरंत परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। इस प्रकार उसके लडके सुभाष उम्र 28 साल की मृत्यु कृषि कार्य करने के दौरान हो गई। सूचना पर भालेरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा मृतक के शव को कस्बें के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट