Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान एआईसीसी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिले मुस्ताक

राजस्थान एआईसीसी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिले मुस्ताक


चूरू। कांग्रेस नेता पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान ने राजस्थान कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से जयपुर सर्किट हाउस में मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और चूरू विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रभारी रंधावा को जानकारी देते हुए खान ने बताया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार का कारण जनता और कार्यकर्ताओं की भावना के विपरीत कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार देना है। चुरु विधानसभा गंगा जमनी तहजीब का पूरे भारत में शानदार उदाहरण है। रंधावा को जानकारी देते हुए खान ने कहा कि कांग्रेस का वोटबैंक चुरु विधानसभा सभा में बहुलता से है। खान ने रंधावा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनोपयोगी योजनाओं की प्रसिद्धि को जनता में मिल रहा अपार जनसमर्थन से अवगत कराया। खान ने कहा कि प्रदेश अध्य्क्षक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आमसभा में राठौड़ को चुरु विधनसभा से चुनाव लडने की चूनौती दी है। खान ने बताया कि डोटासरा की इस चुनौती पर भाजपा मौन है। यदि आम कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से व जनता के बीच रहने वाले स्थानीय प्रत्याशी का चयन होता है तो निश्चित रूप से कोंग्रेस की विजय का परचम लहराएगा डोटासरा व अशोक गहलोत का राजस्थान में कांग्रेस सरकार का रिपीट करने का सपना साकार होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट