Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वार्ड 16 के लोगों ने एक जने के खिलाफ तंग परेशान व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस थाने में दी रिपोर्ट

वार्ड 16 के लोगों ने एक जने के खिलाफ तंग परेशान व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस थाने में दी रिपोर्ट

सरदारशहर। शहर के वार्ड 16 के एक दर्जन से ज्यादा लोग मंगलवार को पुलिस थाने पहुंचकर वार्ड 16 के 1 जने के खिलाफ तंग परेशान करने और गाली गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 16 के लोगों ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले करीब 1 साल से वार्ड 16 निवासी दीपक जांगिड़ मोहल्ले में अशांति फैला रहा है तथा समस्त मोहल्ले वासियों को तंग परेशान करता है और गंदी गालियां निकालता है। मोहल्ले से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील भद्दे कमेंट करता है। शिकायत करने पर मरने मारने पर उतारू हो जाता है तथा धमकी देता है कि मैं तो पागल हूं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। दीपक जांगिड़ नशा करता है और मोहल्लेवासियों को तंग परेशान करता है। मंगलवार सुबह दीपक जांगिड़ ने अपने घर के आगे चारपाई को खड़ा कर कर दिया और शराब की खाली बोतलें और कुछ अश्लील सामग्री घर के आगे रख दी और वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ अश्लील भाषा में कमेंट कर रहा है। दीपक जांगिड़ ने मोहल्ले में अशांति का माहौल बना रखा है। जिस कारण समस्त मोहल्ले वासी मानसिक रूप से परेशान है। वहीं रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अवसर पर शुभकरण, राजकुमार, जयचंद लाल जांगिड़, राजकरण जाट, अजय जांगिड़, कमल जांगिड़, मनोज सैनी, प्रकाश जाट, महेश जांगिड़, श्याम सुंदर खाती, विजय जांगिड़ सहित मोहल्ले के अनेक लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट