Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सडक़ों की बीच बने गडढों को दुरूस्त करवाने की माँग को लेकर किया प्रदर्शन

सडक़ों की बीच बने गडढों को दुरूस्त करवाने की माँग को लेकर किया प्रदर्शन


सादुलपुर,। नगरपालिका क्षेत्र में माता मण्डी के पास कब्रिस्तान के सामने सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सडक़ पर पानी ठहराव के कारण सडक़ पर बने गहरा गड्ढे को दुरूस्त करवाने की माँग को लेकर पूर्व सैनिक संघ राजगढ के अध्यक्ष जगत सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जगत सिंह ने बताया कि सडक़ पर बने गडढे के कारण जब दुबारा बरसात हो तब इस गढ़े में पानी भरने के बाद गम्भीर हादसा हो सकता है। क्योंकि अब वाहन चालकों को गडढा दिखाई देने के कारण वाहन चालक साईड से होकर अपने वाहन निकाल रहे हैं, लेकिन बरसात होने पर गडढा दिखाई नहीं देगा। इसलिए प्रदर्शन कर हम सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से माँग करते हैं कि इस बेमौसमी बरसात के दौरान तहसील भर में जितनी भी जगहों पर सडक़ों पर गढे बने हैं उनको अविलम्ब ठीक किया जावे।
फोटो-13 सडक़ के बीच बने गडढे को ठीक करवाने की माँग को लेकर प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक संघ राजगढ के अध्यक्ष जगतसिंह

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट