Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम पंचायत भवन का किया उद्घाटन 

ग्राम पंचायत भवन का किया उद्घाटन 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। महंगाई राहत शिविर का ग्राम पंचायत रेड़ा में विधायक मनोज मेघवाल ने उद्घाटन किया। साथ ही ग्राम पंचायत रेड़ा के नवनिर्मित पंचायत भवन सहित अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामीण तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचे, इसीलिए मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत शिविर लगाकर आम जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विद्याधर बेनीवाल, एडीएम भागीरथ साख, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पंचायत समिति सदस्य पृथ्वीराज नायक, सरपंच श्रीमती गजू कंवर राठौड़, कांग्रेसी नेता कुशाल सिंह राठौड़ सहित ब्लॉक स्तर के अनेक विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट