Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिजली समस्या के समाधान को लेकर आरएलपी ने किया प्रदर्शन ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की की मांग

बिजली समस्या के समाधान को लेकर आरएलपी ने किया प्रदर्शन ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की की मांग

सरदारशहर। तहसील क्षेत्र में कृषि कनेक्शनों पर वीसीआर भरने व जर्जर बिजली के पोल व तारों को सही करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भादासर एईएन कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित किसान जोधपुर विद्युत वितरण निगम भादासर कार्यालय के आगे धरने पर बैठकर विभाग के अधिकारियों को मौके बुलाने की मांग करने लगे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता लालचंद मूंड ने कहा कि खेतों में लगे कृषि कनेक्शनों पर नाजायज रूप से वीसीआर भरकर किसानों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले किसानों का भला करने का वादा किया था। इस दौरान आरएलपी नेताओं ने सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार पारीक पर द्वेषता पूर्ण काम करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान सांवरमल जाखड़ व राकेश चौधरी ने केंद्र की भाजपा और राजस्थान की कांग्रेस सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि इनके राज में किसान दुखी है। वसुंधरा सरकार से लड़कर किसानों को दस हजार रुपए एक कुएं में सब्सिडी शुरू कराई थी। गहलोत सरकार ने वह बंद कर दी। हम लड़कर फिर से इसे शुरू करवाएंगे। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों का समाधान नहीं किया जाएगा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संपूर्ण प्रशासन एवं सरकार की होगी। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों की समझाइश की। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने ज्यादातर किसानों की मांगों पर अपनी सहमति जताते हुए उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। इस मामले में एईएएन एनके पारीक ने बताया कि किसानों की जो समस्या है वह सुनते हुए जल्द हमारे उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा। कुछ इनकी राज्य सरकार के स्तर पर मांगे हैं वह हम सरकार को भेज देंगे आगे से ही वे समाधान हो पाएगा। बात रही जर्जर बिजली के पोल व तारों को सही करवाने का प्रयास कर रहे है। इस मौके पर सांवरमल जाखड़, राकेश चौधरी, श्रवण कुमार सारण, राजेन्द्र ढिंधवाल, सुरेंद्र नायक, महिपाल मेघवाल, रामपाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट