Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन में चूरू को दोहरे खिताब

राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन में चूरू को दोहरे खिताब


सरदारशहर। 9 जून से 11 जून तक राजकीय गंगा बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में आयोजित हुई राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में चूरू जिले की बालक टीम ने कांस्य पदक एवं बालिका टीम ने रजत पदक प्राप्त किए। सभी विजेता खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव शौकत अली मंसूरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ जगदीश राणे, वीरेन्द्रसिंह राठौड़, राजेन्द्र पंवार, इंद्रकुमार, चूरू जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हनुमानमल चौधरी, सचिव रामलाल जाखड़, भीखमचंद जाड़ीवाल, पार्वती सिद्ध, ज्योति निर्वाण, अभिषेक जगरवाल, पीयूष तिवाड़ी, जगदीशप्रसाद जगरवाल व आकाशदीप निर्वाण ने पुरस्कृत किए। खिलाड़ियों को पहलवान लादूराम शर्मा, चूरू जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रतीराम पुनियां, शिक्षक नेता महेन्द्र देरासरी ने बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट