Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तारानगर में 14 जून को होने वाली आमसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

तारानगर में 14 जून को होने वाली आमसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

सरदारशहर। शहर के पींचा गेस्ट हाउस जंवाई चौंक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 14 जून को महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक पींचा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तर की एक बड़ी आमसभा तारानगर विधानसभा में आयोजित होगी। जिसमें जिलेभर से कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में केंद्र एंव प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल होंगे। बैठक को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। अतः सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना है। हम सबको इस विशाल प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं आमसभा को सफल‌ बनाना है। आमसभा तारानगर की कृषि उपज मंडी में 14 जून को आयोजित हो रही है। जिसमें हजारों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र सरदारशहर एवं जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल होगें। बैठक में मंडल अध्यक्ष नारायण माली, राजेंद्रसिंह छाजूसर, संजय पारीक, प्रकाश भाकर, महामंत्री बाबूलाल प्रजापत, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, एडवोकेट शिवचंद साहू, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष राकेश टाक, जिला प्रवक्ता सुरेंद्रसिंह हरियासर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहारण, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मोहरसीह पोटलिया, उप नेता प्रतिपक्ष मदन ओझा, पार्षद रामअवतार जांगिड़, मुरलीधर सैनी कोषाध्यक्ष, संपत डोसी, हीरालाल बेनीवाल, राकेश भाकर, बलवीर नाई, लालचंद डूडी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट