Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षकों ने बीएलओ कार्य मुक्त कराने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

शिक्षकों ने बीएलओ कार्य मुक्त कराने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

बीदासर- उपखंड कार्यालय में सोमवार को बीएलओ बहिष्कार संघर्ष समिति के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रमेश कुमार को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश का शिक्षक सार्वजनिक शिक्षा की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध है। संतुष्ट शिक्षक ही बच्चों और समाज को संतुष्ट कर सकता है तथा शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को कक्षाओं में पढ़ाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षक पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ाने का कार्य करते हैं लेकिन सरकार उन्हें बीएलओ सहित अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाए रखती है इस कारण सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, ऐसे में सरकार शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करें, ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके। बीएलओ कार्य से मुक्त नहीं करने पर शिक्षको ने बहिष्कार जारी रखने को कहा। इस मौके पर शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष भींवाराम, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल राम मीणा, सुरेश कुमार ज्यानु, भागीरथ प्रसाद, मदनलाल ढाका, मालूराम सिंह पिलानियां, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट