Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांसद कस्वां ने किया किसान उत्पादक संगठन की वाटर टैस्टिंग लैब का उद्घाटन

सांसद कस्वां ने किया किसान उत्पादक संगठन की वाटर टैस्टिंग लैब का उद्घाटन


सादुलपुर,। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 स्थित इंदासर गाँव के बस स्टैण्ड पर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की वाटर टैस्टिंग लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद राहुल कस्वा ने वहां उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज झींगा पालन में सादुलपुर का नाम देश के पटल पर आने लगा है। हमारे यहां झींगा उत्पादन की क्वालिटी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में वाटर टैस्टिंग के लिये किसानों को रोहतक जाना पडता था, इस समस्या के समाधान हेतु हमने भारत सरकार से कृषि विज्ञान केन्द्र चाँदगोठी में सरकारी वाटर टैस्टिंग लैब की स्थापना करवाई है, जिसका कार्य प्रगति पर है। वहीं दूसरी ओर इंदासर गाँव में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की वाटर टैस्टिंग लैब के खुलने से झींगा पालन करने वाले किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। सांसद कस्वां ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) केन्द्र सरकार की अनूठी पहल है, जिसमें किसानों का संगठित समूह बनाकर किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधायें जैसे-पैस्टिसाईड, खाद, बीज आदि मुहैया करवाई जायेंगी। इस दौरान किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) सीओओ सुखवीर चौधरी ने किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व सरपंच महेन्द्र पूनियां, भाजपा नेता राजवीर पूनियां, सरपंच सुरेन्द्र बिजारणियां, युवा समाजसेवी नवीन रेपसवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश पूनियां, अजयपाल लसेड़ी व सुरेश बिजारणियां सहित बड़ी संख्या में झींगा मछली पालक किसान उपस्थित रहे।
फोटो-05 इंदासर गाँव में वाटर टैस्टिंग लैब का उद्घाटन करते चूरू सांसद राहुल कस्वा

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट