Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हर घर नल से जल पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर जन जीवन मिशन की कार्यशाला

हर घर नल से जल पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर जन जीवन मिशन की कार्यशाला

बीदासर- पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। आरसी-जेपीएस फाउंडेशन लखनऊ व जन स्वाथ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से हुए प्रशिक्षण में 12 गांवों से 62 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जलदाय विभाग के एसई आरके राठी के नेतृत्व में सरपंच उप सरपंच, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्य शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कनिष्ठ अभियंता रविन पुनिया एवं विनोद कुमारी पिलानियां ने कहा कि सरकार की इस योजना को सरकार और समुदाय के सहयोग से संचालित किया जाना है इसलिए प्रशिक्षण के बाद अपने अपने गांवों में योजना के संचालन में सहयोग करें। योजना में समुदाय की जिम्मेदारी योजना निर्माण क्रियान्वयन व मूल्यांकन की और सरकार की जिम्मेदारी योजना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्रदान करना है। गांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की जिम्मेदारी गांव में गठित पानी समिति की है। साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजूराम मीणा सहायक अभियंता दिनेश कुमार द्वारा भी जल जीवन मिशन की जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षक टीम एवं विकास अधिकारी अभिषेक मीणा द्वारा प्रशिक्षण सामग्री व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक विष्णु कुमार, पूर्णिमा, विनय कुमार ने विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रजत त्यागी ने एफटी के द्वारा जांच करने का अभ्यास करवाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट