Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रजापति समाज ने की सभा, विरोध प्रदर्शन कर कलक्टर को दिया ज्ञापन

प्रजापति समाज ने की सभा, विरोध प्रदर्शन कर कलक्टर को दिया ज्ञापन


चूरू। प्रजापति समाज उत्थान समिति चूरू के आह्वान पर गुरुवार को समाज ने सभा की तथा विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रजापत ने बताया कि समाज ने अपने भूखण्ड के निकट सभा की। बाद में समाज के लोग रैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। जिला कलक्टर को ज्ञापन के माध्यम से प्रजापति समाज उत्थान समिति को आवंटित भूमि की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। ज्ञापन में बताया गया कि 1997 मे नगर परिषद ने समिति को भूमि का कब्जा सौंपा। लेकिन इसके बावजूद कतिपय लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। प्रतिनिधिमण्डल ने कलक्टर को दिए मांग पत्रित ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन मौके पर आकर उक्त भूखण्ड की मौका रिपोर्ट बनाकर प्रतिलिपि उपलब्ध करवाने, उप पंजीयक अधिकारी उक्त भूखण्ड का मौका मुआयना कर मौका रिपोर्ट तैयार करवा रिपोर्ट प्रति समाज को देने, समिति के भूखण्ड पर गंदगी की सफाई करवाने, भूखण्ड के चार दीवारी बनाने तथा भूखण्ड की लीज सात दिसस में देने की मांग की है।
प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश कुम्हार सभा के प्रदेश महामंत्री चन्द्राराम गुरी, प्रजपति सेवा समिति अध्यक्ष रामचंद्र तूनवाल, सुरेश प्रजापत, सरपंच संजय प्रजापति, नोरतन टाक, छगन घण्टेलवाल, दोलतराम, गोपालराम बबेरवाल, लिखमीचंद पार्षद, सोहनलाल किरोड़ीवाल, लिखमाराम डाबला व शंकरलाल डाबला सहित समाज व समिति के कार्यकर्ता शामिल थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट