Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम 

व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम 

सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के गांव भोजूसर उपाधियान में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र स्वामी ने बताया कि मृतक के जीतू राम पुत्र सुगनाराम मेघवाल के भाई चेतन राम ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है जिसके हिसाब से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट