Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले की मांग को  लेकर धरना 68 वें दिन भी रहा जारी 

जिले की मांग को  लेकर धरना 68 वें दिन भी रहा जारी 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला जिला बनाओ धरना 68वें दिन भी गांधी चौक में जारी रहा। गांधी चौक सभा मंच पर धरणाथी मास्टर राजू सिंह भाटी सुजला संघर्ष के नेतृत्व में धरने पर जिले की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। संघर्ष समिति के महामंत्री भंवरलाल गिलाण के कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को सुजला क्षेत्र को जिला घोषित करके इस क्षेत्र का खोया हुआ गौरव पुनः लौटाना चाहिए। राजू सिंह भाटी ने कहा कि इससे मसले को राजनीतिक रूप से नहीं लेते हुए आमजन की भावनाओं को समझते हुए सुजला को जिला घोषित करें, अन्यथा आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान सरकार को सुजलावासी माफ नहीं करेंगे। धरना स्थल पर श्रीराम भामा, गोविंद जोशी, युसूफ गोरी, हाजी हाकम अली खां, नवीन कुमार फलवाड़िया, धनराज सिंह आर्य, मोहम्मद असलम, मुरल सिंधी, सुनील बिश्नोई, मनीष जाखड़ आदि अनेक सुजला साथी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट