Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन(SEWA) राजस्थान का चूरू जिला सम्मेलन बुधवार को

स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन(SEWA) राजस्थान का चूरू जिला सम्मेलन बुधवार को

रतनगढ़। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन(SEWA) राजस्थान का चूरू जिला सम्मेलन बुधवार को केपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन रतनगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें जिले की प्रत्येक तहसील से पदाधिकारी पहुंचे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सेवा के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू थे। चूरू से ताराचंद, सुरेंद्र भैया, सरदारशहर से राकेश सारण, तारानगर से सत्यपाल, सालासर से लादू सिंह राव, सुजानगढ़ से नोपारा मंडा, रतनगढ़ से भवानी सिंह गोलसर, वह विजयलक्ष्मी चौधरी सहित सैकड़ों स्कूल संचालक मौजूद रहे। सम्मेलन आर टी ई बोर्ड परीक्षा संगठन की मजबूती, खेल संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। सेवा संगठन के चूरू जिला अध्यक्ष के रूप में भुवनेश्वर शर्मा को चुना गया। केपीएस के संचालक ओमप्रकाश गोदारा ने सभी का आभार व्यक्त किया मंच संचालन हेतराम घींटाला ने किया। साथ ही चूरू डी ई ओ कार्यालय पर 12 जून को धरना रखने का निर्णय लिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट