Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तहसील कार्यालय के मुख्य दरवाजे के आगे सोए ग्रामीण, रास्ता खुलवाने की पिछले 1 साल से ग्रामीण कर रहे हैं मांग

तहसील कार्यालय के मुख्य दरवाजे के आगे सोए ग्रामीण, रास्ता खुलवाने की पिछले 1 साल से ग्रामीण कर रहे हैं मांग

सरदारशहर। तहसील के गांव कंवलासर के ग्रामीणों ने पिछले 1 साल से रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन व अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में आक्रोशित होते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पिछले 1 साल से ग्रामीण गांव कंवलासर से करणीसर की तरफ जाने वाले आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। बार-बार शासन से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाने के बाद भी जब प्रशासन ने ग्रामीणों की मांगों की सुध नहीं ली तो बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के मुख्य रास्ते को रोककर विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ते पर सोकर अपना विरोध जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने ना तो किसी को अंदर जाने दिया और ना ही किसी को अंदर से बाहर आने दिया। तकरीबन 3 घंटे तक ग्रामीण रास्ते के आगे सोए रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कई बार एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को हमारी समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी हम हमारी पीड़ा बता चुके है। लेकिन कार्रवाई नहीं होने के चलते आज हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कंवलासर से करणसर की तरफ जाने वाले आम रास्ते पर कुछ दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिसे हटाने की कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने के चलते तहसील कार्यालय के आगे आज हमें इस प्रकार से प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि दबंगों द्वारा रास्ता रोके जाने के चलते हमें हमारे खेत जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रास्ता रोके जाने के कारण तकरीबन डेढ़ सौ गांव के परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश नजर आया। वहीं तहसील कार्यालय का रास्ता बंद होने के चलते यहां पर आने वाले कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट