Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

400केवी विद्युत लाईन के तार चोरी प्रकरण में पीकअप सहित दो गिरफ्तार

400केवी विद्युत लाईन के तार चोरी प्रकरण में पीकअप सहित दो गिरफ्तार

सरदारशहर। भानीपुरा पुलिस टीम द्वारा तार चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीकअप व तार बरामद किये।
थानाधिकारी गौरव खिडिया ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को चंदरराम पुत्र मंनटोलाराम बेरवा एईएन टीएण्डसी आरवीपीएनएल हनुमानगढ़ ने रिपोर्ट पेश की कि लाइन 400केवी एसटीपीएस एंड बीएबीएएल के टावर लोकेशन 25 /6 से 25/8 का मिडिल कंडक्टर दोनों साइड का लगभग 7 किलोमीटर ग्राम निमरासर के नजदीक में किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तार चोरी कर लिया गया है। जिस पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। पुलिस अधीक्षक चूरू राजेश कुमार के निर्देशानुसार राजेंद्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरु, हिमांशु शर्मा वृताअधिकारी सरदारशहर के सुपर विजन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु थानाधिकारी सहित स्टाफ की टीम गठित कर चोरों की तलाश हेतु भरसक प्रयास किया गया। जिस पर आरोपी राकेश कुमार 35 पुत्र शीशराम जाति जाट निवासी महरी राजवियान पुलिस थाना भालेरी हाल वार्ड 19 सरदारशहर व सुभाष सारण 22 पुत्र हीराराम जाट निवासी रामसीसर भेडवालिया पुलिस थाना सरदारशहर को गिरफ्तार कर आरोपियों से 400 केवी विद्युत लाइन के 5 क्विंटल 20 किलोग्राम तार मय पिकअप के बरामद किए। आरोपियों को बाद अनुसंधान जैसी करवाया गया। आरोपी राकेश के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में करीब 10-15 मुकदमे है व सुभाष सारण के खिलाफ भी पूर्व में अन्य थानों में मुकदमें दर्ज है तथा इनके साथी अन्य आरोपी विकास पूनियां, सोनू जांगिड़, रवि नेहरा व कबाड़ी शकील तारानगर व साबिर तारानगर की तलाश जारी है। इस कार्यवाही में थाना स्तर पर गठित टीम में गौरव खेड़िया थाना अधिकारी, राजूसिंह हेड कांस्टेबल, विनोद कुमार कानी, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार, राजकुमार सिंह, हरेंद्रपाल सिंह डीआर की महती भूमिका रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट