Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन के लिए 1454.87 लाख रुपए की 204 डीपीआर अनुमोदित

ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन के लिए 1454.87 लाख रुपए की 204 डीपीआर अनुमोदित


चूरू । जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में बुधवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीसी कक्ष में आयोजित जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की बैठक में 1454.87 लाख रुपए लागत की 204 डीपीआर अनुमोदित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम है। सभी संबंधित अधिकारी अनुमोदित डीपीआर के मुताबिक त्वरित गति से कार्य करते हुए समुचित प्रगति अर्जित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण के लिए भी निर्देश दिए और कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। अतएवः स्वच्छ भारत मिशन के कार्य को प्राथमिकता दें और गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाएं।
इस दौरान जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण ओलंपिक खेलों में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने, पेंशनर वेरीफिकेशन करवाने, महंगाई राहत कैंपों में अधिकाधिक परिवारों के रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा ने बताया कि बैठक में 204 ग्रामवार डीपीआर अनुमोदित की गई, जिनमें बीदासर की 17, चूरू की 18, सुजानगढ़ की 16, राजगढ़ की 80, रतनगढ़ की 27, सरदारशहर की 46 डीपीआर शामिल हैं। इसके अलावा 59 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए।
बैठक में एसीईओ हरी राम चौहान, एसबीएम के जिला समन्वयक श्यामलाल शर्मा, एडिशनल सीएमएचओ डॉ अहसान गौरी, डीईओ माध्यमिक निसार खान, डीईओ प्रारंभिक संतोष महर्षि, पीएचईडी एसई आरके राठी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ अजीत सिंह, सहायक निदेशक जनसंपर्क कुमार अजय, मुख्य आयोजना अधिकारी बीसी खारिया, सहायक विकास अधिकारी प्रेम सिंह, आईसीडीएस उपनिदेशक डॉ नरेंद्र शेखावत, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक मंगल जाखड़ सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट