Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सादुलपुर खेल प्रशिक्षण शिविर में योग गुरु रामरस रामस्नेही ने सिखाये योग और आसन्न 

सादुलपुर खेल प्रशिक्षण शिविर में योग गुरु रामरस रामस्नेही ने सिखाये योग और आसन्न 


सादुलपुर,। अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम राजगढ़ में चल रहे 21 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर के 10वे दिन योग गुरु रामरस रामस्नेही ने योग और आसन्न सिखाये। गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से7.30 बजे तक चलने वाले नि:शुल्क योग शिविर में राजगढ़ के काफी संख्या में महिला, बुजुर्ग, युवा व बच्चे योग से लाभान्वित हो रहे है। वहीं क्रीड़ा परिषद चैयरमैन पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में और मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया के मार्गदर्शन में इस योग शिविर और खेल प्रशिक्षण में हजारों बच्चे, महिला व पुरूष शानदार अभ्यास, योग, आसन और सूक्ष्म व्यायाम से लाभान्वित हो रहे हैं। शिविर में प्रशिक्षण के निदेशक सबल प्रताब सिंह और चूरू मुख्य खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा के नेतृत्व में दक्ष प्रशिक्षक बच्चों को सघन गुर सीखा रहे है। जिसमें खो-खो, वॉलीवाल, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि खेलों के खिलाड़ी पूरे राजस्थान से राजगढ़ के ऐतिहासिक अंतराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे है।
फोटो-06 अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम राजगढ़ में चल रहे 21 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर के 10वे दिन योग व आसन्न सिखाते योग गुरू रामरस रामस्नेही

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट