Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जल जीवन मिशन के सफल संचालन में सभी करें सहयोग - छल्लानी

जल जीवन मिशन के सफल संचालन में सभी करें सहयोग - छल्लानी


पंचायत समिति सभागार में जल जीवन मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
चूरू । जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए केआरसीजेपीएस फाउन्डेशन लखनऊ एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मंगलवार को चूरू पंचायत समिति सभागार में अधीक्षण अभियन्ता आर.के राठी के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में चूरू पंचायत समिति के 15 गांवों से 60 लोगों की सहभागिता रही, जिसमें सरपंच, उप सरपंच, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बीडीओ शर्मिल्ला छल्लानी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना को सरकार और समुदाय के सहयोग से संचालित किया जाना है। इसलिए प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रतिभागी अपने-अपने गांव में योजना के सफल संचालन में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि इस योजना में समुदाय की जिम्मेदारी योजना निर्माण क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन तथा सरकार की जिम्मेदारी योजना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्रदान करना है। इसलिए अपने गांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की जिम्मेदारी गांव में गठित पानी समिति की है। साथ ही सहायक विकास अधिकारी कुलवंत भाकर, रामनिवास, सहायक अभियन्ता ग्रामीण राजेश मीणा, प्रोजेक्ट मेनेजर दुर्गेश अग्निहोत्री, नीरज कुमावत, जिला एच.आर.डी सलाहकार राजूराम शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक विष्णु कुमार, पूर्णिमा, विजय रजत ने जल जीवन मिशन की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण टीम द्वारा प्रशिक्षण सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इससे पूर्व विकास अधिकारी डॉ शर्मिल्ला छल्लानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन संदीप वर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट