Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गंदा पानी निकासी न होने पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

गंदा पानी निकासी न होने पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

व्यापारियों ने मुख्य सड़क पर लगाया जाम, पालिका के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

तारानगर

तारानगर के पुराने बस स्टैंड के पास नर्सिंग होम के आसपास गंदे पानी की निकासी न होने कारण मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा एवं व्यापारियों ने बाजार की मुख्य सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया, नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की व्यापारियों का कहना है कि बिना बरसात के ही सड़क पर गंदा पानी ठहरा रहता है जिससे आमजन को परेशानी होती है एवं हमारा भी दुकानों में आना जाना दुर्लभ हो रखा है, व्यापार ठप हो गया है। व्यापारियों की पीड़ा सुनने पहुंचे भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा नगरपालिका आँखे बंदकर बैठी है क्षेत्र में क्या हो रहा है इससे इन्हे कोई मतलब नहीं है। जगह जगह कचरे के ढेर लगे पड़े है सफाई व्यवस्था ठप हो गयी है। हर कार्य में नगरपालिका विफल साबित हो चुकी है। जांगिड़ ने चेतावनी देते हुए कहा अगर समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी तो मैं व्यापारियों के साथ अनशन पर बैठूंगा। उपखंड अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि से 30 मिनट में पानी निकासी पर वार्ता कर व्यापारियों ने जाम खोला। इस मोके पर काफी व्यापारी मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट