Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीएलओ ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार, सुपरवाईजर माने

बीएलओ ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार, सुपरवाईजर माने


सुजानगढ़ (नि.सं.)। करीब 150 बीएलओ के लिए पंचायत समिति सभागार में निर्वाचन विभाग की ओर से प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना था। लेकिन ऐन वक्त पर बीएलओ ने गैर शैक्षणिक कार्य करने से इंकार करते हुए प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। दरअसल समस्त बीएलओ पंचायत समिति परिसर में एकत्रित हुए और पीछे की टीन शैड के नीचे बैठकर प्रशिक्षण के बहिष्कार की घोषणा कर दी, जिसके बाद उपखंड अधिकारी मूललंद लूणिया सीबीईईओ कार्यालय में बैठक गए और मीटिंग हॉल में बीएलओ के आने का इंतजार करने लगे। वहीं बीएलओ द्वारा प्रशिक्षण का विरोध किया गया। संघर्ष समिति के संयोजक गुरूदेव गोदारा ने बताया कि बीएलओ कार्य के कारण शिक्षा की गुणवता प्रभावित हो रही है, इसलिए हमें बीएलओ का कार्य नहीं करना और हम प्रदेश व्यापी बहिष्कार के तहत ऐसा कदम उठा रहे हैं। इस दौरान पप्पूराम मीणा, अमरसिंह पड़िहार, भंवरलाल पांडर, शिवपाल राजियासर, वेदप्रकाश भामू, अनिल पुरोहित, कल्याणसिंह, विवेक बैदी, हरीश स्वामी, बालचंद प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विवेक बैदी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 27 (ख) के अनुसार शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्य वर्जित है, फिर भी बार-बार ये काम शिक्षकों से करवाया जाता है, जिसका हम विरोध करते हैं। इस दौरान बीएलओ ने मीटिंग की और प्रशिक्षण के बहिष्कार की घोषणा की और कहा कि हमारे साथ सुपरवाईजर भी बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं उपखंड अधिकारी ने सुपरवाईजर्स के साथ समझाईश की, तो वो मान गए। बाद में उनको पंचायत समिति के सभागार में ले जाया जाकर प्रशिक्षण की औपचारिकता की गई। वहीं तीन-चार बीएलओ प्रशिक्षण में शामिल हो गए। लेकिन बीएलओ के अभाव में प्रशिक्षण नहीं हो पाया और हस्ताक्षर करवाने के बाद प्रोजेक्टर आदि सामान वापस उतार लिया गया गया। दूसरी ओर दो सत्रों में होने वाले प्रशिक्षण का समय दोपहर करीब 2 बजे पूरा हुआ, तो गुरूदेव गोदारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीएलओ ने ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया और बताया कि हम बीएलओ का कार्य नहीं करेंगे। उपखंड अधिकारी ने इस सम्बंध में जिला कलक्टर को सूचना भेज दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट