Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कस्बे के बस स्टेण्ड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज बस डिपो के दो बसो के अज्ञात लोगो ने रात्रीकालीन मे शीशे तोड़े

कस्बे के बस स्टेण्ड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज बस डिपो के दो बसो के अज्ञात लोगो ने रात्रीकालीन मे शीशे तोड़े

सालासर - कस्बे के बस स्टेण्ड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज बस डिपो के दो बसो के अज्ञात लोगो ने रात्रीकालीन मे शीशे तोड़े। सालासर पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के चालक नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पानीपत हरियाणा व चालक अनिल कुमार निवासी राजथल, नारनौल हरियाणा ने रिर्पोट मे बताया कि रविवार शाम को हरियाणा पानीपत डिपो व जिन्द डिपो से सालासर रूप पर बस लेकर आये और शाम को सवारियो को उतारने के बाद सालासर बस स्टेण्ड पर बस खड़ी करके रात्री मे बस की छत पर सो गये। रात्री मे एक बजकर 25 मिन्ट पर एक सफेद रंग की स्काॅरपिओ गाड़ी आई उसमे से 4 - 5 आदमी उतरे और हमारी बसो के शीशे तौड़ दिए और हमको गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी लेकर भाग गये। उसी समय हमने पुलिस को सूचना दी तो सालासर पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट