Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

लैब टेक्नीशिन्स ने किया आंदोलन का आगाज, शाम को हुई वार्ता

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
लैब टेक्नीशिन्स ने किया आंदोलन का आगाज, शाम को हुई वार्ता


सुजानगढ़ (नि.सं.)। अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रादेशिक आह्वान पर सुबह 8 से 10 बजे तक किया कार्य बहिष्कार किया गया। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के सफल क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाने वाले टेक्निशियन कैडर की मांगों के प्रति विगत कई वर्षों से सरकार का रुख संवेदनहीन रहा है। लैब टेक्नीशियन संवर्ग की मुख्य माँग ग्रेड पे 4200, स्पेशल पे में बढ़ोतरी, मेस अलाउंस में बढ़ोतरी, पदनाम परिवर्तन तथा पदोन्नति हेतु उच्च पदों का सृजन करना मुख्य मांगे हैं। इस दौरान लैब टेक्नीशियन सुरेश सेन, अशोक सोनी, अमित शर्मा योगेश जांगिड़, नवरत्न, राम दयाल, वासुदेव, सुनील सुमित आदि ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। वहीं शाम को प्रादेशिक स्तर पर वार्ता होने के समाचार भी मिले हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।