Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक हार्डकोर अपराधी सहित 47 गिरफ्तार

एक हार्डकोर अपराधी सहित 47 गिरफ्तार

एक हार्डकोर अपराधी सहित 47 गिरफ्तार
वांछित अपराधियों की धरपकड़ का पुलिस ने चलाया अभियान
पुलिस जवानों की 24 टीम में शामिल 103 पुलिस अधिकारी व जवानों ने दी 116 डाली रेड
चूरू। राजस्थान पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के चालाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर अपराधी सहित 47 जनों को गिरफ्तार किया तथा दस वाहन सीज कर चार प्रकरण आबकारी तथा दो प्रकरण आरपीजीओ एक्ट में दर्ज किए।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेष कुमार मीना ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, रेंज बीकानेर द्वारा जारी दिषानिर्देषों के अनुसार वांछितों अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा 3 जून को राजगढ सर्किल व 4 जून को रतनगढ व तारानगर सर्किल के अनेक स्थानों पर दबिष देकर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की।
पुलिस अधीक्षक के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर राजगढ अशोक कुमार बुटोलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर सुजानगढ सुनील कुमार, वृताधिकारी राजगढ व तारानगर ओमप्रकाष गोदारा, वृताधिकारी हिमांशु शर्मा व तीनों सर्किलों के सभी थानों के थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने 3 जून को सर्किल राजगढ व 4 जून को सर्किल तारानगर व रतनगढ में अल सुबह अलग-अलग 116 स्थानों पर आपराधिक प्रवृति के लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। 24 पुलिस टीमों में शामील 103 अधिकारियों व जवानों ने कुल 47 व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही की। पुलिस ने 10 वाहन सीज किये े तथा 04 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमें दर्ज, 02 अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्यवाही की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट