Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फायरिंग के आरोपियों का सहयोग करने पर गिरफ्तार 

फायरिंग के आरोपियों का सहयोग करने पर गिरफ्तार 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जेडीजे ज्वैलर्स पर फायरिंग करने वाले आरोपियों गोपालदान व लिखमाराम को बाईक के जरिये भगाने में सहयोग करने, रैकी करने के आरोप में पुलिस ने गोपालपुरा गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि आरोपी गोपालदान से पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि भैंरूसिंह उर्फ महिपाल पुत्र मोहनदान चारण निवासी गोपालपुरा ने वीरेंद्र चारण के कहने पर पवन सोनी की दुकान की रैकी की और फायरिंग की घटना के बाद आरोपी गोपाालदान व लिखमाराम की बाईक से भागने में मदद की। जिस पर इस घटना के षड़यंत्र में शामिल होने पर आरोपी भैंरूसिंह निवासी गोपालपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट