Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मजिस्ट्रेट आवास के पास बनेगा डॉ भीमराव अंबेडकर चौक, पालिका चेयरमैन के साथ हुई बैठक में लिया निर्णय

मजिस्ट्रेट आवास के पास बनेगा डॉ भीमराव अंबेडकर चौक, पालिका चेयरमैन के साथ हुई बैठक में लिया निर्णय

सरदारशहर। शहर में मजिस्ट्रेट आवास के पास चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर सर्किल की जगह तय करने के लिए पालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी के साथ बैठक की। पालिका चेयरमैन चौधरी ने कहा कि यह मूर्ति स्थापित करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। सभी की भावनाओं को देखते हुए शहर के कच्चा बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क के बीच की जगह का सर्व सहमति से चयन किया गया है। इसको लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण चिरानिया, पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, अनिल चिरानिया, मेघराज मालकसर, चिता सेना प्रमुख ओमकार बाली, धर्मपाल चांदेल आदि के साथ बैठक करते हुए उपस्थित लोगों ने पालिका चेयरमैन को धन्यवाद दिया। चेयरमैन चौधरी ने कहा कि बैठक के दौरान कई जगहों पर चर्चा की गई लेकिन सभी की सहमति के बाद यह जगह तय की गई है। अब इसका प्रस्ताव तैयार किया जायेगा। इस मौके पर आरपी राकेश किलानिया, ओमकार बाली, ओमप्रकाश मेघवाल, पार्षद अशोक मेहरा, संजय, डूंगरराम मेघवाल, चैनप्रकाश कमलिया, राजू बारूपाल आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट