Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लैब टेक्नीशियन्स ने ज्ञापन सौंपकर रखी मांगे

लैब टेक्नीशियन्स ने ज्ञापन सौंपकर रखी मांगे


सुजानगढ़ (नि.सं.)। अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा सुजानगढ में कार्यवाहक पीएमओ डॉ दिलीप सोनी के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के सफल क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाने वाले टेक्निशियन कैडर की मांगों के प्रति विगत कई वर्षों से सरकार का रुख संवेदनहीन रहा है। लैब टेक्नीशियन संवर्ग की मुख्य माँग ग्रेड पे 4200, स्पेशल पे में बढ़ोतरी, मैस अलाउंस में बढ़ोतरी, पदनाम परिवर्तन तथा पदोन्नति हेतु उच्च पदों का सृजन करना मुख्य मांगे हैं। गौड़ ने बताया कि सरकार यदि लंबित मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं कर न्याय संगत निर्णय नहीं करती है, तो मजबूरन संवर्ग को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना होगा। इस क्रम में 5 जून से 2 घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन को शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गौड़, संघ के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सैन, अमित शर्मा, योगेश जांगिड़, रामदयाल, अविनाश, नवरत्न आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में HCS अधिकारियों को मिली जिला परिवहन की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट